NEET में कम नंबर? इन कॉलेजों में अब भी MBBS करना मुमकिन है!”

NEET 2025 का रिजल्ट आ गया है। अगर आपके मार्क्स कम आए हैं और आप सोच रहे हैं कि अब MBBS का सपना टूट गया — तो रुक जाइए! ये ब्लॉग आपके लिए है।

कम नंबर का मतलब ये नहीं कि आपके पास कोई रास्ता नहीं बचा। आज हम आपको बताएंगे ऐसे रास्ते और कॉलेज जहां कम स्कोर पर भी MBBS की सीट मिल सकती है – वो भी जेन्युन और लीगल तरीके से।

Neet 2025 में उपलब्ध सीट नेशनल मेडिकल कमिशन के अनुसार ,

  • भारत में कुल 780 मेडिकल कॉलेज है। जिसमे NEET UG 2025 के लिए कुल 1,18,148 MBBS सीट है।
  • भारत में 427 सरकारी मेडिकल कॉलेज है जिसमें सरकारी एमबीबीएस की कुल सीटों की संख्या 59, 782 है।
  • भारत में प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की संख्या 352 है जिसमें एमबीबीएस की सीट की संख्या 58, 316 है

1. कम कटऑफ वाले राज्य

इन राज्यों में NEET की कटऑफ बाकी राज्यों से कम होती है: जाने सीट और राज्य ।

  • बिहार :- कुल सीटें – 2995
  • मिजोरम :-  कुल सीटें – 100
  • नागालैंड :- कुल सीटें – 100
  • छत्तीसगढ़ :- कुल सीटें – 2765
  • अरुणाचल प्रदेश:- कुल सीटें – 100
  • त्रिपुरा :- कुल सीटें – 497
  • असम  ;- कुल सीटें – 2416
  • मेघालय :-कुल सीटें – 239
  • पश्चिम बंगाल (OBC/SC/ST के लिए) :-कुल सीटें – 7838

टिप: अगर आप किसी राज्य के डोमिसाइल हैं, तो उस राज्य की काउंसलिंग जरूर भरें। वहां ज्यादा चांस रहेगा।

2. प्राइवेट मेडिकल कॉलेज (कम बजट विकल्प)

NEET में कम रैंक होने पर प्राइवेट मेडिकल कॉलेज एक ऑप्शन होता है: निजी मेडिकल कॉलेजों के लिए एमबीबीएस फीस, शीर्ष निजी मेडिकल कॉलेजों की सूची, एमबीबीएस वार्षिक शुल्क

  • क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर – ₹56,330
  • अमृता विश्व विद्यापीठम – ₹25,00,000
  • डॉ. डीवाई पाटिल विद्यापीठ – ₹27,00,000
  • सविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज – ₹25,25,000
  • एसआरएम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान – ₹25,00,000
  • श्री रामचंद्र उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान – ₹30,00,000

महाराष्ट्र, कर्नाटक (COMEDK एग्जाम के ज़रिए), तमिलनाडु उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान (मैनेजमेंट कोटा) फीस: ₹8 लाख से ₹15 लाख प्रति वर्ष तक हो सकती है।

3. विदेश से MBBS (कम स्कोर + सस्ता खर्च)

अगर आपने सिर्फ NEET क्वालिफाई किया है तो विदेश में भी MBBS करना मुमकिन है:

  • रूस – ₹20-30 लाख टोटल खर्च
  • जॉर्जिया – ₹25-35 लाख
  • कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान – किफायती और NMC अप्रूव्ड
  • फिलिपींस – US पैटर्न पर पढ़ाई

ध्यान दें: विदेश में पढ़ाई के बाद भारत में प्रैक्टिस करने के लिए FMGE/NEXT एग्जाम देना होता है।

4. मैनेजमेंट और NRI कोटा :-

अगर आपके पास बजट अच्छा है तो कुछ कॉलेज मैनेजमेंट/NRI कोटा से भी एडमिशन दे देते हैं:
रैंक 300–400 के बीच भी सीट मिल सकती है
फीस और डोनेशन हर कॉलेज में अलग होती है
कुछ प्रमुख कॉलेज:

  • DY पाटिल मेडिकल कॉलेज
  • SRM मेडिकल कॉलेज
  • KMC मणिपाल (NRI कोटा)

5. Mop-up और Stray Vacancy राउंड

  • बहुत बार आखिरी राउंड में सीटें खाली रह जाती हैं:
  • Stray Vacancy राउंड = आपकी आखिरी उम्मीद
  • हर साल कई प्राइवेट सीटें आखिरी समय तक खाली रह जाती हैं

टिप: सभी राउंड में पार्टिसिपेट करें — State + AIQ + Deemed + Mop-up + Stray

6. MBBS की जगह BAMS/BHMS/BPT जैसे विकल्प

अगर MBBS नहीं मिल पा रहा और आप मेडिकल फील्ड में ही रहना चाहते हैं, तो इन विकल्पों पर भी विचार करें:

  • BAMS (आयुर्वेदिक डॉक्टर)
  • BHMS (होम्योपैथिक डॉक्टर)
  • BUMS (यूनानी डॉक्टर)
  • BPT (फिजियोथेरेपिस्ट)
  • B.Sc Nursing या BMLT

TIP :- यह सभी कोर्स में रुचि है , तो आप इसे कर सकते हैं इसमें भी करियर विकल्प बहुत अच्छे हैं।  किंतु यदि आप एमबीबीएस करने का शौक या सपना देखे हैं तो यह सब कोर्स करते हुए फिर से नीट परीक्षा की तैयारी कर MBBS का सपना पूरा करे। ताकि आपका समय बर्बाद ना हो इसलिए आप कोई मेडिकल कोर्स करते हुए भी नीट की त्यारी कर सकते है।

Neet 2025 Official Notice

Neet UG Result Notice Click Here
Neet UG Cut off Click Here
NEET UG 2025 Answer Key Click Here

 

Neet 2025 Important link

Neet NTA Official website Click Here
NMC Official Website Click Here
Medical Counselling Committee (MCC)
Click Here

Neet 2025 important dates

NEET 2025 परीक्षा तिथि की घोषणा 7 फ़रवरी, 2025
NEET 2025 आवेदन पत्र जारी 7 फ़रवरी, 2025
NEET 2025 आवेदन पत्र की अंतिम तिथि 7 मार्च, 2025, 11.50 PM
NEET 2025 आवेदन सुधार विंडो 9 मार्च से 11 मार्च 2025, रात्रि 11.50 बजे तक
NEET 2025 शहर सूचना पर्ची 26 अप्रैल, 2025 तक
नीट 2025 एडमिट कार्ड 1 मई 2025 तक
नीट 2025 परीक्षा 4 मई, 2025
नीट 2025 प्रोविजनल आंसर की जारी और आपत्ति प्रस्तुत करने की तिथि 3 जून
NEET 2025 परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी 14 जून 2025 

 

निष्कर्ष:
कम नंबर से डरिए मत। MBBS अब भी मुमकिन है – बस सही जानकारी, सही टाइमिंग और थोड़ी हिम्मत चाहिए।

> “जहां चाह वहां राह” – और मेडिकल की राह अभी बंद नहीं हुई है!

Leave a Comment