NEET 2025: AIQ बनाम State Quota – कौन-सा विकल्प आपके लिए सही है?
नीट परीक्षा 2025 के परिणाम के बाद जब काउंसलिंग होती है तो छात्रों के मन में सबसे बड़ा सवाल होता है कि “AIQ यानी All India Quota में भाग लें या अपने State Quota में?”
दोनों कोटा के अलग-अलग फायदे और सीमाएं हैं जिसकी जानकारी इस लेख में हम आपको देंगे AIQ और State Quota के बीच तुलना करेंगे जिसके अनुसार आप निर्णय लेंगे आपकी रैंक और स्कोर के अनुसार कौन सा बेहतर होगा।
NEET 2025 काउंसलिंग की दो मुख्य श्रेणियाँ
AIQ (All India Quota) देशभर की 15% MBBS/BDS सीटों के लिए काउंसलिंग होती है
State Quota संबंधित राज्य की 85% सीटों के लिए होती है, जहाँ छात्र का डोमिसाइल होता है
1. AIQ (All India Quota) क्या है?
AIQ के अंतर्गत: भारत के सभी छात्रों के लिए सभी सर्वश्रेष्ठ सरकारी मेडिकल कॉलेज के 15% MBBS/BDS सीटें उपलब्ध व आरक्षण होती हैं।AIQ का MCC (Medical Counselling Committee) द्वारा काउंसलिंग आयोजित की जाती है
वेबसाइट: https://mcc.nic.in
AIQ की खास बातें:
- पूरे भारत के छात्र भाग ले सकते हैं
- AIIMS, JIPMER जैसे टॉप कॉलेज AIQ में आते हैं
- कटऑफ हाई होती है
- SC/ST/OBC/EWS कोटा मान्य है
- डोमिसाइल जरूरी नहीं होता
2. State Quota क्या है?
State Quota के अंतर्गत: इसमें 2025 में MBBS/BDS के उपलब्ध सीट का 85% सीटें इस राज्य में रहने वाले छात्र के लिए आरक्षित होती है। उदाहरण यदि आप उत्तर प्रदेश के छात्र हैं। तो केवल उस कॉलेज या उस MBBS /BDS सीट में केवल उसी राज्य यानी उत्तर प्रदेश के छात्र ही एडमिशन ले सकते है। किसी अन्य राज्य के छात्र एडमिशन नहीं ले सकते है।
State Quota Counsiling कैसे होता है?
- प्रत्येक राज्य की अपनी काउंसलिंग वेबसाइट है।
- राज्य का डोमिसाइल सर्टिफिकेट काउंसलिंग में अनिवार्य होगा।
- सभी राज्य अपनी काउंसलिंग की तिथि अपने वेबसाइट की सहायता से जानकारी देती है।
- कटऑफ AIQ की तुलना में थोड़ी कम होती है
कुछ राज्यवार काउंसलिंग वेबसाइट: राज्य काउंसलिंग वेबसाइट
UP :- https://upneet.gov.in
Bihar :- https://bceceboard.bihar.gov.in
MP :- https://dme.mponline.gov.in
Rajasthan :- https://rajneetug2025.com
AIQ vs State Quota: पूरी तुलना (2025 डेटा आधारित)
पैरामीटर | AIQ (15%) | State Quota (85%) |
---|---|---|
डोमिसाइल जरूरी? | ❌ नहीं | ✅ हां |
काटऑफ | ज्यादा | थोड़ी कम |
सीट्स | सीमित (15%) | अधिक (85%) |
टॉप कॉलेजेस | AIIMS, JIPMER शामिल | राज्य के प्रमुख मेडिकल कॉलेज |
रजिस्ट्रेशन पोर्टल | MCC (mcc.nic.in) | राज्य की अलग वेबसाइट |
फीस | सरकार द्वारा तय | राज्य अनुसार भिन्न |
ऑप्शन एक्सपेंशन | पूरे देश में | केवल राज्य तक सीमित |
EWS/OBC/SC/ST रिजर्वेशन | लागू | लागू (राज्य नियम अनुसार) |
AIQ बनाम State Quota किसमें ज्यादा फायदा है?
AIQ फायदेमंद है यदि:
- आपकी रैंक बहुत अच्छी है (Gen: 620+)
- आप टॉप कॉलेज (AIIMS/JIPMER/AMU/DU) चाहते हैं
- आप अन्य राज्यों में पढ़ाई करना चाहते हैं
- आपके राज्य की सीटें सीमित हैं
State Quota फायदेमंद है यदि:
- आपकी रैंक मीडियम या कम है (Gen: 580-620, OBC/SC/ST: 450–550)
- आपके राज्य में सीटें अधिक हैं (जैसे MP, UP, Bihar)
- आप अपने राज्य में ही पढ़ना चाहते हैं
- आपका डोमिसाइल तैयार है
AIQ and State Quota रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में अंतर
AIQ के लिए:
1. MCC वेबसाइट पर पंजीकरण
2. ₹1000 से ₹5000 फीस
3. च्वाइस फिलिंग
4. सीट अलॉटमेंट
5. रिपोर्टिंग
State Quota के लिए:
1. राज्य की वेबसाइट पर पंजीकरण
2. राज्य द्वारा तय फीस
3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
4. सीट अलॉटमेंट
5. एडमिशन कन्फर्मेशन
पिछली साल की AIQ vs State Quota Cutoff तुलना (MBBS)
कॉलेज का नाम | AIQ Gen Cutoff | State Quota Gen Cutoff |
---|---|---|
GMC Patiala (Punjab) | 627 | 610 |
SMS Jaipur (Rajasthan) | 635 | 612 |
KGMU Lucknow (UP) | 638 | 620 |
IGIMS Patna (Bihar) | 630 | 610 |
GMC Bhopal (MP) | 631 | 615 |
टिप्स: कटऑफ में लगभग 15–25 अंक का अंतर होता है।
AIQ, State Quota से कंफ्यूजन दूर करें
- Real-Life Strategy सुझाव
- AIQ + State Quota दोनों में रजिस्ट्रेशन करें
- अगर रैंक अच्छी है → AIQ में टॉप कॉलेज चुनें
- अगर रैंक मध्यम है → अपने राज्य में अच्छे विकल्प रखें
- Mop-Up राउंड में भाग लेना न भूलें
- ध्यान रहे आप ऑल इंडिया कोटा और स्टेट कोटा दोनों की दस्तावेज को तैयार रखें ताकि जी भी कॉलेज में सीट अलॉटमेंट हो आप डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवा कर अपना एडमिशन कर सकते है।
FAQs – AIQ और State Quota से जुड़े सवाल
क्या मैं दोनों काउंसलिंग में भाग ले सकता हूं?
हां, आप AIQ और अपने राज्य दोनों में आवेदन कर सकते हैं।
क्या कटऑफ हर राज्य में अलग होती है?
हां हर राज्य में सीट की संख्या अलग-अलग होती है, कैटेगरी और राज्य नीति के अनुसार कट ऑफ अलग अलग होती है।
क्या AIQ में भी कैटेगरी कोटा लागू होता है?
हां, MCC की काउंसलिंग में OBC/SC/ST/EWS कोटा लागू होता है।
निष्कर्ष (Conclusion)
- AIQ और State Quota दोनों ही NEET 2025 काउंसलिंग का अहम हिस्सा हैं।
- अगर आप टॉप रैंक लाते हैं, तो AIQ आपके लिए बेहतर है।
- अगर आपकी रैंक थोड़ी कम है लेकिन डोमिसाइल है, तो State Quota में भी आपको अच्छा मौका मिल सकता है।
- स्मार्ट स्टूडेंट वही है जो दोनों का सही उपयोग करे और सभी राउंड में भाग ले।
NEET में 300, 400, 500 नंबर हैं? जानें क्या हैं आपके लिए MBBS, BDS और BAMS में विकल्प