Highest paid doctor in India 2025
भारत के सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले डॉक्टर – 2025 :- भारत में डॉक्टर बनना समाज में सम्मानजनक व्यवसाय के साथ विशेष रूप से आर्थिक रूप से बेहद फायदेमंद है। सभी डॉक्टर की कमाई एक जैसी नहीं होती है। बल्कि कुछ विशेषज्ञ (specialist) वाले डॉक्टर लाखों करोड़ों रुपए प्रति वर्ष कमाते हैं।
इस लेख में जानेंगे – भारत के सबसे ज्यादा किसी विशेषज्ञ डॉक्टर की इनकम सबसे ज्यादा है और उनका काम क्या होता है, और बनने कितना समय लगता है।
Highest paid doctor in India 2025
Top 10 highest paid doctors Specialist |
|
---|---|
विशेषज्ञता | औसत सालाना आय (₹) |
न्यूरोसर्जन (Neurosurgeon) | ₹33 लाख – ₹2 करोड़+ |
कार्डियक सर्जन (Heart Surgeon) | ₹25 लाख – ₹1.5 करोड़ |
ऑर्थोपेडिक सर्जन | ₹15 लाख – ₹1 करोड़ |
गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट | ₹18 लाख – ₹90 लाख |
प्लास्टिक सर्जन | ₹20 लाख – ₹70 लाख |
रेडियोलॉजिस्ट | ₹12 लाख – ₹60 लाख |
ऑन्कोलॉजिस्ट (Cancer Expert) | ₹15 लाख – ₹50 लाख |
डर्मेटोलॉजिस्ट (त्वचा विशेषज्ञ) | ₹10 लाख – ₹45 लाख |
यूरोलॉजिस्ट | ₹18 लाख – ₹50 लाख |
एनेस्थीसियोलॉजिस्ट | ₹12 लाख – ₹40 लाख |
सबसे ज्यादा कमाने वाले डॉक्टर की जॉब प्रोफाइल
1. न्यूरोसर्जन (Neurosurgeon)
- काम: मस्तिष्क, रीढ़ और नसों की जटिल सर्जरी।
- सैलरी: 1 करोड़ रुपये तक या उससे अधिक।
- क्यों कमाते हैं ज़्यादा?: रिस्क हाई, ऑपरेशन लंबे, और विशेषज्ञता बहुत गहरी।
- समय : 5 साल का एमबीबीएस फिर 6 साल का विशेषण के न्यूरो सर्जन की पढ़ाई।
2. कार्डियक सर्जन (Heart Surgeon)
- काम: दिल की बायपास, वॉल्व रिप्लेसमेंट जैसी जटिल सर्जरी।
- औसत आय: ₹25–90 लाख सालाना।
- लाभ: भारत में हार्ट पेशेंट्स की संख्या बहुत अधिक है।
- समय : 5 साल का एमबीबीएस के साथ 6 साल की हृदय विशेषज्ञ पढ़ाई।
3. ऑर्थोपेडिक सर्जन (Orthopedic Surgeons)
- काम: हड्डियों, जोड़ो और मसल्स की सर्जरी।
- कमाई: ₹15 लाख से ₹80 लाख तक।
- समय : ऑर्थोपेडिक सर्जन में आपको 13 से 14 साल लग सकते हैं।
4. गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट (Gastroenterologists)
- औसत आय: ₹18 लाख – ₹45 लाख
- काम: गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉक्टर पाचन तंत्र जैसे ग्रासनली, पेट, आंत, यकृत, अग्न्याशय, और पित्ताशय जैसे अंगों से संबंधित समस्याओं का उपचार करना होता है।
- समय: गैस्ट्रोलॉजिस्ट विशेषज्ञ डॉक्टर बनने में 10 से 12 साल लगभग लग जाते हैं।
5. प्लास्टिक सर्जन (Plastic Surgeons)
- काम: प्लास्टिक सर्जन विशेषज्ञ डॉक्टर क्षति ग्रस्त अंग की जैसे कट , जल गया है, तो उसको सौंदर्य व पहले की तरह करते है।
- समय: प्लास्टिक सर्जन विशेषज्ञ बनने में 12 से 14 वर्ष लग जाती है।
- औसत आय: ₹20 लाख – ₹70 लाख
6. रेडियोलॉजिस्ट (Radiologists)
- काम: यह विशेषज्ञ डॉक्टर एक्स-रे, सीटी स्कैन, एमआरआई, अल्ट्रासाउंड और अन्य इमेजिंग तकनीकों रोगों का उपचार करते हैं।
- समय: रेडियोलॉजिस्ट बनने में नित क्वालीफाई के बाद लगभग 12 से 13 वर्ष लग जाते हैं।
- औसत आय: ₹12 लाख – ₹60 लाख
7. ऑन्कोलॉजिस्ट (Oncologists)
- काम: ऑंकोलॉजिस्ट विशेषज्ञ डॉक्टर कैंसर का उपचार इलाज करता है।
- समय: ऑंकोलॉजिस्ट बनने में 11 साल लग जाता है।
- औसत आय: ₹15 लाख – ₹50 लाख
8. डर्मेटोलॉजिस्ट (Dermatologists)
- काम: यह विशेषज्ञ मनुष्य के त्वचा, बाल, नाखून से संबंधित इलाज उपचार करते हैं।
- समय: डर्मेटोलॉजिस्ट बनने में आपको 9 साल का समय लगता है।
- औसत आय: ₹10 लाख – ₹45 लाख
9. यूरोलॉजिस्ट (Urologists)
- काम: इसमें मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर बनते हैं।
- समय: यूरोलॉजिस्ट बनने में आपको 12 से 14 वर्ष लगता है।
- औसत आय: ₹18 लाख – ₹50 लाख
10. एनेस्थीसियोलॉजिस्ट (Anesthesiologists)
- काम: इस विशेषज्ञ को सर्जरी अन्य चिकित्सक और बेहोशी के समय दवा और निगरानी करना होता है।
- समय: इस विशेषज्ञ डॉक्टर बनने में आपको 12 साल लग जाते हैं।
- औसत आय: ₹12 लाख – ₹40 लाख
अन्य विशेषज्ञों की अनुमानित कमाई
डॉक्टर | औसत सालाना कमाई |
---|---|
ऑन्कोलॉजिस्ट | ₹28–35 लाख |
पल्मोनोलॉजिस्ट (फेफड़ा विशेषज्ञ) | ₹22–25 लाख |
न्यूरोलॉजिस्ट | ₹20–40 लाख |
मनोचिकित्सक (Psychiatrist) | ₹10–15 लाख |
पीडियाट्रिशन (बाल रोग विशेषज्ञ) | ₹12–18 लाख |
ENT सर्जन | ₹15–20 लाख |
जनरल फिजिशियन | ₹7–10 लाख |
डॉक्टर की सैलरी दिन – प्रतिदिन कैसे बढ़ती है।
1. स्पेशलाइजेशन: जब आप विशेषज्ञ डॉक्टर बन जाते हो तो, ईलाज करने मे जितना जोखिम रिस्क होगा उतना ही कमाई अधिक होगा।
2. अनुभव: विशेषज्ञ डॉक्टर के रूप में जब अनुभव बढ़ती है, तो ब्रांडिंग और सैलरी दोनों बढ़ती है।
3. प्राइवेट प्रैक्टिस: सरकारी डॉक्टर जॉब के साथ अगर खुद का हॉस्पिटल खोलते हैं तो आपकी कमाई कई गुना अधिक हो जाती है।
4. लोकेशन: भारत के महंगी शहर या विदेश में डॉक्टरों की कमाई बहुत ज्यादा अधिक होती है।
5. विदेश से डिग्री या ट्रेनिंग: जो डॉक्टर विदेश में पढ़ाई करते हैं और वहां का सर्टिफिकेट का वैल्यू और कमाई दोनों ज्यादा होती है।
भारत बनाम विदेश — कौन ज्यादा कमाते हैं?
भारत में विशेषज्ञ डॉक्टर की कमाई एक करोड़ तक या इससे अधिक होती है। लेकिन अगर यही डॉक्टर अमेरिका दुबई ब्रिटेन चले जाते हैं तो वहां उनकी कमाई4 से 5 करोड़ का सालाना हो सकती है। हालांकि विदेश में अपना हॉस्पिटल या सेटल होना थोड़ा कठिन हो सकता है क्योंकि वहां के एग्जाम और लाइसेंस की प्रक्रिया आसानी से नहीं मिलती।
मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए टिप्स यदि आप भी अधिक धनी डॉक्टर ” Highest Paid Doctor “
अगर आप भी “High Paid Doctor” बनना चाहते हैं, तो ये टिप्स ज़रूर अपनाएं:
1. सही स्पेशलिटी चुनें
NEET PG या INI-CET की पढाई करते समय ऐसे ब्रांच चुनें जो डिमांड में हैं — जैसे न्यूरोसर्जरी, कार्डियोलॉजी, ऑर्थो, डर्मेटोलॉजी आदि।
2. क्लिनिकल स्किल्स पर ध्यान दें
क्लीनिकल स्किल जिसमें आपको थ्योरी प्रैक्टिकल नॉलेज कम्युनिकेशन स्किल पर विशेष ध्यान देना होगा और इससे आपकी कंसलटिंग पहले बढ़ेगी।
3. हॉस्पिटल के साथ-साथ खुद का ब्रांड बनाएं
अस्पताल खोलने के बाद अपना वेबसाइट यूट्यूब चैनल इंस्टाग्राम पेज फेसबुक पेज जैसे डिजिटल और सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाएं और अपनी डिजिटल पहचान से मरीजों का इलाज करें जिससे आपकी ब्रांडिंग और भी विश्व स्तर पर बढ़ेगी।
ट्रेंड्स: 2025 में कौन से डॉक्टर ज्यादा डिमांड में हैं?
- Mental Health Specialists (Psychiatrists): Post-COVID awareness बढ़ा है।
- Dermatologists & Aesthetic Surgeons: स्किन, हेयर और ब्यूटी की मांग शहरों में बहुत अधिक है।
- Interventional Cardiologists: हार्ट पेशेंट्स में बढ़ोतरी से डिमांड ज़्यादा।
- Radiologists: Diagnostic tools की वजह से इनकी आवश्यकता बढ़ रही है।
निष्कर्ष (Conclusion)
भारत में डॉक्टर आमदनी उसके अनुभव विशेषज्ञ ब्रांच और लोकेशन पर निर्भर करती है। यदि आप मेडिकल फील्ड में अपना मोटी कमाई का सपना देखते हैं तो आपको शुरू से ही एक विशेषज्ञ वह सही दिशा में योजना रणनीति बनानी होगी।
- नीट परीक्षा में क्वालीफाई होने के बाद MBBS मन लगाकर और मेहनत से पढ़े।
- MBBS से आप मोटी कमाई नहीं कर सकते हैं।
- एमबीबीएस के बाद PG/MD ब्रांच मे किसी विशेषज्ञ मेडिकल क्षेत्र की पढ़ाई करें।
- अधिक सैलरी कमाने के लिए आपको स्पेशलिस्ट डॉक्टर और अनुभव के साथ की लगातार मेहनत बहुत जरूरी है।
- इस जनरेशन को देखते हुए फ्रेंड्स स्पेशलिस्ट डॉक्टर बने।
NEET 2025 काउंसलिंग की 10 बड़ी गलतियाँ बिल्कुल न करें – सीट गंवाना पड़ सकता है!